'तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है NDA', चुनावी नतीजों के बाद बोले PM Modi, हम भारतीय मिलकर चलेंगे, देश को आगे बढ़ाएंगे

By अंकित सिंह | Jun 04, 2024

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीसरी बार एनडीए सरकार बनने जा रही है। मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि राजग की तीसरी बार सरकार बननी तय है, भाजपा और राजग में पूर्ण विश्वास के लिए लोगों का आभार। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान में भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को हमारी चुनाव प्रणाली और उसकी विश्वसनीयता पर गर्व है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपना दो कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। 

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का यह पल, निजी तौर पर मेरे लिए भी भावुक करने वाला पल है। मेरी मां के जाने के बाद ये मेरा पहला चुनाव था, लेकिन सच मानिए देश की कोटि-कोटि माताओं-बहनों-बेटियों ने मां की कमी मुझे खलने नहीं दी। मैं पूरे देश में जहां-जहां भी गया माताओं-बहनों-बेटियों ने अभूतपूर्व स्नेह और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी इस लोकसभा चुनाव में अकेले बीजेपी ने जीती है। मैं देश के कोने-कोने में उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ता को कहूंगा, आपकी मेहनत, इतनी गर्मी में आपका बहाया पसीना ये मोदी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है।

इसे भी पढ़ें: सब फायदे में रह गए जी...जेल में केजरीवाल, लोकसभा चुनाव में INDIA के अच्छे प्रदर्शन के बाद भी AAP का रहा ये हाल

उन्होंने कहा कि अगर आप (देशवासी) 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा, आप दो कदम चलेंगे तो मोदी चार कदम चलेगा। हम भारतीय मिलकर चलेंगे, देश को आगे बढ़ाएंगे। तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा और ये मोदी की गारंटी है। 

प्रमुख खबरें

Suriya Birthday: Garment Factory की नौकरी और कड़े Struggle के बाद ऐसे चमकी Saravanan की किस्मत

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती गिरावट

Uttarakhand में अग्निवीरों के लिए बनेगा रोजगार सेल, सेना से लौटने के बाद मिलेगी नौकरी में मदद

आपने युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुँचाया: NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा पलटवार