हम शांति के पक्ष में हैं, जेलेंस्की से मिलकर बोले PM मोदी- रूस-यूक्रेन बिना समय गंवाए बात शुरू करें

By अभिनय आकाश | Aug 23, 2024

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कीव के मरिंस्की पैलेस में एक प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की और दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों के आदान-प्रदान का गवाह बने।  ज़ेलेंस्की से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने साफ किया कि भारत ने युद्ध में कभी भी तटस्थ रुख नहीं अपनाया है, बल्कि वह हमेशा शांति का पक्षधर रहा है। पीएम मोदी ने संघर्ष को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति की वकालत करने के भारत के लगातार प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत इस युद्ध में कभी भी तटस्थ नहीं था, हम शांति के पक्ष में हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस किसानों के मुद्दे सुलझाएं या EC के प्रवक्ता बनें, कांग्रेस नेता का तंज

भारत का उत्थान बिना टकराव और विघटन के समावेशी विकास पर आधारित: Rajnath Singh

Ganjam में गांव पर हमले और भीड़ हिंसा मामले में 5 महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग