COP28 की बैठक से पहले बोले PM Modi, भविष्य को आकार देने के लिए साथ खड़े हैं भारत और UAE

By अंकित सिंह | Dec 01, 2023

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दुबई में हैं। दुबई में वह COP28 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात एक हरित और अधिक समृद्ध भविष्य को आकार देने में भागीदार के रूप में खड़े हैं और दोनों देश जलवायु कार्रवाई पर वैश्विक चर्चा को प्रभावित करने के अपने संयुक्त प्रयासों में दृढ़ हैं। प्रधान मंत्री बनने के बाद से संयुक्त अरब अमीरात की अपनी छठी यात्रा पर आए पीएम मोदी ने दुबई के अखबार अलेतिहाद को दिए एक साक्षात्कार दिया। 

इसे भी पढ़ें: Dubai में PM Modi का हुआ जोरदार स्वागत, लगे मोदी-मोदी के नारे, COP28 की बैठक में होंगे शामिल

समाधान का हिस्सा बनने के इच्छुक 

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत आशावादी है कि संयुक्त अरब अमीरात द्वारा आयोजित COP28 प्रभावी जलवायु कार्रवाई में नई गति लाएगा। भारत और संयुक्त अरब अमीरात हरित और अधिक समृद्ध भविष्य को आकार देने में भागीदार के रूप में खड़े हैं, और हम जलवायु कार्रवाई पर वैश्विक चर्चा को प्रभावित करने के अपने संयुक्त प्रयासों में दृढ़ हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझना आवश्यक है कि विकासशील देशों ने समस्या के निर्माण में कोई योगदान नहीं दिया है। फिर भी विकासशील देश समाधान का हिस्सा बनने के इच्छुक हैं। लेकिन, वे आवश्यक वित्तपोषण और प्रौद्योगिकी तक पहुंच के बिना योगदान नहीं कर सकते... इसलिए मैंने अपेक्षित जलवायु वित्तपोषण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक सहयोग की पुरजोर वकालत की है।

प्रमुख खबरें

Game of Thrones के Jon Snow अब बनेंगे हॉगवर्ट्स के प्रोफेसर! Kit Harington की हैरी पॉटर सीरीज में धमाकेदार एंट्री

BRICS Summit 2026: हंसो, बना रखी है क्यूं ये सूरत रोनी? एक जगह अगर जमा होंगे तीनों- मोदी-जिनपिंग और पुतिन

Kejriwal का BJP को चैलेंज: Punjab के 1000 Schools बनाम Gujarat के 1000 Schools, आओ करें तुलना

सही नेता से उज्ज्वल भविष्य: Sambit Patra बोले- BJP फैलाएगी PM Modi की Saptadhara