'कमल का फूल होगा पार्टी का उम्मीदवार', PM Modi बोले- 370 सीट जीतकर श्यामा प्रसाद जी को श्रद्धांजलि देंगे भाजपा कार्यकर्ता

By अंकित सिंह | Feb 17, 2024

भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शुरू हुई। इसका उद्देश्य आगामी 2024 लोकसभा चुनावों के लिए एक मजबूत राजनीतिक अभियान की रूपरेखा तैयार करना है। बैठक में देश भर से आए लगभग 11,500 भाजपा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में प्रदर्शनी का भी दौरा किया। पीएम ने राष्ट्रीय पधाधिकारी बैठक में कहा कि बीजेपी की ओर से पीएम उम्मीदवार कमल का फूल होगा। 370 सीट जीत कर श्यामा प्रसाद जी को भाजपा कार्यकर्ता श्रृद्धांजलि देंगे। 

इसे भी पढ़ें: Sandeshkhali unrest: महिलाओं पर शेख के जुल्म की कहानी, भाजपा ने 'जंगल राज' पर किया कटाक्ष

रेन्द्र मोदी शनिवार से आरंभ होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने भारत मंडपम पहुंचे जहां पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। प्रधानमंत्री ने उनका अभिवादन किया और फिर विकसित भारत की अवधारणा पर आधारित विकसित भारत प्रदर्शनी का मुआयना किया। प्रतिनिधियों के लिए बैठक स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के भारत को विकसित देश बनाने के दृष्टिकोण और उनकी सरकार द्वारा लोगों के कल्याण और देश की प्रगति के लिए किए गए कार्यों को दर्शाया गया है। 

प्रमुख खबरें

Connaught Place और दिल्ली के बाजारों में बार-बार प्रदर्शन से कारोबार ठप, व्यापारियों ने PM से मांगी मदद

Poonam Raut ने अंतरराष्ट्रीय Cricket के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, 12 साल का सफर खत्म

Delhi में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले Abhijit Dipke और नेहा बोरा समेत 150 लोग हिरासत में

New Zealand दौरे के लिए Team India का ऐलान, Test और ODI में Shubman Gill संभालेंगे कप्तानी