'केसीआर सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार', PM Modi बोले- बीआरएस और कांग्रेस तेलंगाना के लोगों के लिए खतरनाक

By अंकित सिंह | Jul 08, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तेलंगाना दौरे के दौरान भाजपा के एक विशाल जमसभा को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने केंद्र की के चंद्रशेखर राव की सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में वर्तमान सरकार ने 4 काम किए हैं, पीएम मोदी और बीजेपी सरकार को गाली देना, उन्होंने एक परिवार को सत्ता का केंद्र बनाया, उन्होंने तेलंगाना के आर्थिक विकास को उथल-पुथल में धकेल दिया। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि केसीआर ने तेलंगाना को भ्रष्टाचार में डुबा दिया, तेलंगाना में ऐसी कोई परियोजना नहीं है जो न हो 'भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि केसीआर सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है।

इसे भी पढ़ें: 'अब लोकतंत्र का सही लाभ सही लोगों तक पहुंच रहा', पीएम मोदी बोले- कमीशन, घोटाले करने वालों की दुकान बंद

तेलंगाना में भ्रष्टाचार का खुला खेल 

प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना में भ्रष्टाचार का जो खुला खेल चल रहा है, इसका सबसे बड़ा नुकसान, यहां के युवाओं को उठाना पड़ा है। तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन स्कैम के बारे में कौन नहीं जानता? यहां की सरकार ने सरकारी नौकरियों को अपने नेताओं की तिजोरी भरने का माध्यम बना लिया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि आजकल कुछ लोग चुनाव से पहले, जनता को गुमराह करने के लिए झूठी गारंटी लेकर आ रहे हैं। लेकिन भाजपा चुनाव जीतने के लिए झूठी बातें या झूठे गारंटी कार्ड नहीं बांटती।

प्रमुख खबरें

अब गोलियां भी मेड इन इंडिया, भारत-रूस की ऐतिहासिक डील!

The Great Migration Story: भारत की हां और बदला दुनिया नक्शा, लेकिन शर्त क्यों लगाई, जब इंसानों ने पहली बार अफ्रीका के बाहर रखा कदम, फिर क्या हुआ?

अचानक भारत आ रहे नेपाल के प्रधानमंत्री, चीन के लिए बुरी खबर!

Udhayanidhi Stalin- Trisha Controversy | स्टालिन जूनियर के गंदे बोल पर भड़के CM विजय! विधानसभा में दी चेतावनी, बोले- महिलाओं के अपमान पर कानून करेगा सीधा हिसाब