PM Modi बोले- कांग्रेस ने राजस्थान को अपराध और भ्रष्टाचार में बनाया नंबर वन, कभी नहीं होगी गहलोत सरकार की वापसी

By अंकित सिंह | Nov 23, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मुद्दे पर राज्य की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि राजस्थान में महिलाएं कांग्रेस को एक पल के लिए भी बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं हैं और राज्य ने वर्तमान सरकार से ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार करने वाली कोई सरकार नहीं देखी। उन्होंने कहा कि बहुत ऐसे लोग हैं, जो भाजपा की ताकत को जानते ही नहीं हैं, उनको लगता है कि मोदी को गाली दे दोगे तो उनकी गाड़ी चल जाएगी। लेकिन उनको पता नहीं है कि ये ऐसी पार्टी है जिसे कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने से बनाया है। ये पार्टी ऐसी है, जिसमें चार-चार पीढ़ियां खप गई हैं और एक ही सपना लेकर के...भारत माता की जय।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान की इस धरती का कण-कण वीर-वीरांगनाओं की गाथाओं से भरा पड़ा है। लेकिन कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को माताओं, बहनों, बेटियों पर अत्याचार के मामले में नंबर वन बना दिया है और मुख्यमंत्री कहते हैं कि यहां महिलाएं झूठे मुकदमे दर्ज कराती हैं। ये चुनाव उनको सजा देने का चुनाव है और आपके एक वोट में उनको सजा देने की ताकत है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जो देश का सबसे बड़ा घोटाला हुआ, वो भी हमारे देश के वीर जवानों के लिए जो खरीद करनी थी, उनमें भी इन्होंने घोटाला कर दिया। बोफोर्स घोटाले को देश कभी नहीं भूल सकता। कांग्रेस ने सबमरीन में घोटाला किया, हेलिकॉप्टर में घोटाला किया। जल हो, नभ हो, थल हो...कांग्रेस का पंजा एक ही काम करता है सिर्फ लूटो।

इसे भी पढ़ें: IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, क्लोजिंग सेरेमनी में जलवा बिखेरेंगी दुआ लीपा!

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने फौजियों को सिर्फ धोखा दिया। 'वन रैंक वन पेंशन' को लटकाए रखा। लेकिन ये भाजपा सरकार है जिसने आपसे 'वन रैंक वन पेंशन' की गारंटी दी थी और वो गारंटी पूरी कर दी। उन्होंने कहा कि ये चुनाव सिर्फ विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है। ये चुनाव विकसित भारत के लिए, विकसित राजस्थान की ठोस आधारशिला रखने का चुनाव है। इसलिए राजस्थान से कांग्रेस का सुफड़ा साफ होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को अपराध में नंबर वन बनाया, भाजपा राजस्थान को निवेश में अग्रणी बनाएगी। कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार में टॉप पर पहुंचाया, भाजपा आपके राज्य को उद्योगों में अग्रणी बनाएगी। कांग्रेस ने राजस्थान को पेपर लीक में अग्रणी बनाया, भाजपा राजस्थान को शिक्षा और खेल में अग्रणी बनाएगी।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Election: 16 जिलों में पहले चरण का मतदान खत्म, 80.09 फीसदी वोटिंग

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन लाएगा जन महाभियोग, 30 अक्टूबर को मॉक पार्लियामेंट

पूर्वी Delhi के स्कूल में 12वीं की छात्रा की जलकर मौत, बैग से मिला सुसाइड नोट

PM Modi रविवार को Odisha में RBI के 169 करोड़ रुपये के Data Center का करेंगे उद्घाटन