'पहाड़ का पानी अब पहाड़ के काम आ रहा', हिमाचल में बोले पीएम मोदी- हर संकल्प पूरा करेंगे

By अंकित सिंह | Oct 13, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा में मोदी ने 2 जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री की इस यात्रा को हिमाचल चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार में शानदार काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ का पानी और जवानी अब पहाड़ के लिए काम आ रहा है। पीएम मोदी ने दावा किया कि देशवासियों के हर संकल्प को हम पूरा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तेज गति से विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हिमाचल को विकास से पीछे रखने का आरोप लगाया और कहा कि हिमाचल के विकास पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊना में ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई, 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की पकड़ सकती है रफ्तार

मोदी ने कहा कि जब मैं आपके बीच रहता था तो कहा करता था, कि हमें कभी न कभी उस बात को मिटाना होगा, जो कहता है पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती, आज हमने उस बात को बदल दिया है। अब यहां का पानी भी आपको काम आएगा और यहां की जवानी भी जी-जान से अपनी विकास की यात्रा को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी का अमृतकाल शुरू हो चुका है, जिसमें हमें विकसित भारत का संकल्प पूरा करना है। आने वाले कुछ महीनों में हिमाचल की स्थापना के भी 75 वर्ष पूरे होने वाले हैं। मोदी ने कहा कि यानि, जब देश की आजादी के 100 साल होंगे तो हिमाचल भी अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा होगा। इसलिए आने वाले 25 वर्षों का एक-एक दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Pushkar Singh Dhami ने 149 मेधावी छात्राओं को दिए Smartphone

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ाई मोदी के खिलाफ हो गई... रिहाई के बाद CJP नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Crude Oil में अगले हफ्ते उतार-चढ़ाव के आसार, US-Iran वार्ता और तनाव पर टिकी नजरें

Mukesh Khanna ने की Delhi Police की तारीफ, Dhruv Rathee और दिपके पर साधा निशाना