Rajasthan में बोले PM Modi, किसान का परिश्रम मिट्टी से भी सोना निकाल देता है, आज उनके दुख-दर्द को समझने वाली सरकार

By अंकित सिंह | Jul 27, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर है। राजस्थान के सीकर में उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने देश के करोड़ों किसानों के पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त भी जारी किया। मोदी ने कहा कि आज यहां से देश के करोड़ों किसानों के पीएम किसान सम्मान निधि के लगभग 18,000 करोड़ सीधे उनके बैंक खाते में जमा हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्रों की शुरुआत की गई है। गांव और ब्लॉक लेवल पर बने इन केंद्रो से करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि वीरों की भूमि शेखावटी से देश के लिए अनेक विकास परियोजनाओं को शुरू करने का अवसर मिला है। 

इसे भी पढ़ें: G20 Meeting: अमेरिका के विशेष दूत जॉन केरी भारत की 5 दिवसीय यात्रा पर, चेन्नई में जी20 जलवायु बैठक में लेंगे भाग

नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में लगातार किसानों के हित में फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान की आज की 14वीं किश्त को जोड़ दें तो अब तक 2 लाख 60 हजार करोड़ से अधिक रुपये किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजे गए हैं। इन पैसों ने छोटे-छोटे अनेक खर्च निपटाने में किसानों की बहुत मदद की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर ही किसानों को बीज भी मिलेगा और खाद भी। इसके अलावा खेती से जुड़े औजारों और दूसरी मशीनें भी इस केंद्र पर मिला करेंगी। ये सेंटर खेती से जुड़ी हर आधुनिक जानकारी किसीनों को देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कैसे अपने किसान भाइयों के पैसे बचा रही है, इसका एक उदाहरण यूरिया की कीमतें भी हैं। आज भारत में यूरिया की जो बोरी हम किसानों को 266 रुपये में देते हैं उतनी ही यूरिया हमारे पड़ोस में पाकिस्तान के किसानों को 800 रुपये में मिलता है, बांग्लादेश के किसानों को 720 रुपये में मिलता है, चीन में 2,100 रुपये में और अमेरिका में 3,000 रुपये से अधिक में मिलता है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार