PM Modi बोले- युवाओं को कुशल बनाकर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत

By अंकित सिंह | Mar 06, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात रोजगार मेले को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि भारत युवाओं को कुशल बनाकर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। मोदी ने कहा कि आज के इस आयोजन से हजारों परिवारों के लिए होली के इस महत्वपूर्ण त्योहार की खुशी कई गुना बढ़ गई है। कुछ ही समय के भीतर गुजरात में दूसरी बार रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। मैं मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और उनकी टीम को इस कार्य के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। मोदी ने रोजगार पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मैं उन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं, जिन्हें आज सौंपे जा रहे हैं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि युवा नए अवसरों का लाभ उठाकर अमृत काल के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साधा PM Modi पर निशाना, कहा गिरफ्तार....

नरेंद्र मोदी ने कहा कि नीति निर्माण में समग्र परिवर्तन से एक स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण होता है। हमारे पास देश में 90,000 से अधिक स्टार्टअप हैं और अधिकांश टियर- II और टियर- III शहरों से हैं। उन्होंने कहा कि देश में नए अवसर भी कुशल जनशक्ति के निर्माण की मांग करते हैं। हमारे युवाओं की स्किल पावर ही भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बना सकती है। उन्होंने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़कर करोड़ों महिलाएं अपने पैरों पर मजबूती से खड़ी हो रही हैं और पूरे परिवार की आर्थिक व्यवस्था का नेतृत्व कर रही हैं। सरकार इन महिलाओं को सैकड़ों करोड़ रुपए की आर्थिक मदद भी दे रही है।

प्रमुख खबरें

कौन हैं मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर? जो बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए

Online Safety: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख साफ, केंद्र सरकार लेगी फैसला

CBI ने 10 साल बाद दबोचा Proclaimed Offender Jitendra Pathak, संसद में नौकरी के नाम पर की थी Fraud

Mayank Chakraborty ने Asian Chess में जीत से किया आगाज, विग्नेश का ड्रॉ