फिर बोले PM Modi, आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए भारत प्रतिबद्ध

By अंकित सिंह | May 03, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति लौरेंको और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करता हूं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है। 38 साल बाद अंगोला के राष्ट्रपति भारत आए हैं। उनकी यात्रा न केवल भारत और अंगोला के बीच संबंधों को एक नई दिशा देने वाली है, बल्कि भारत-अफ्रीका संबंधों को भी मजबूत करने वाली है। 

उन्होंने कहा कि हम अंगोला के सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण में सहायता करके खुश होंगे। अपनी विकास साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए, हम डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण में अंगोला के साथ अपनी क्षमताओं को साझा करेंगे। आज, हमने स्वास्थ्य सेवा, हीरा प्रसंस्करण, उर्वरक और महत्वपूर्ण खनिजों में अपने संबंधों को और मजबूत करने का भी निर्णय लिया है। अंगोला में योग और बॉलीवुड की लोकप्रियता हमारे सांस्कृतिक संबंधों की मजबूती का प्रतीक है। अपने लोगों से लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए, हमने अपने युवाओं के बीच युवा विनिमय कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें: 'पहलगाम हमले पर मोदी सरकार की नीति स्पष्ट नहीं', CWC बैठक के बाद केंद्र पर खड़गे का निशाना

इसी दौरान नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम इस बात पर एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। मैं पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति लौरेंको और अंगोला को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ़ ठोस और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ़ हमारी लड़ाई में अंगोला के समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। 

प्रमुख खबरें

Morena Train Accident: आग के डर से भागे यात्री, दूसरी Train ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत

Hormuz में Indian Crew पर US Missile Attack! नाविकों का Video Viral

Mamata Banerjee के वफादारों ने संभाला मोर्चा, TMC के बागी गुट को रोकने के लिए स्पीकर से मिले कीर्ति-सागरिका

क्या खत्म हो जाएगी Mamata की TMC? 28 में से 22 सांसदों की बगावत, Lok Sabha Speaker से करेंगे मुलाकात