PM मोदी बोले, भावे, विवेकानंद से मानव जाति को बहुत कुछ सीखने को मिलता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इतिहास में दर्ज उन दो अहम घटनाओं, विनोबा भावे की जयंती तथा स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए गए विश्व विख्यात संबोधन, को याद किया जो आज के दिन को भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण बनाती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों महापुरुषों से पूरी मानवता को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पूरी दुनिया 9/11 (11 सितंबर) को अमेरिका में हुए भयावह आतंकी हमलों के लिए याद करती है। उन्होंने कहा कि यदि इंसान विवेकानंद द्वारा उन्नीसवीं सदी में दिए गए विश्व-बंधुत्व के संदेश और भावे के ‘जय जगत’ के नारे द्वारा प्रशस्त राह का अनुसरण करता तो यह तबाही नहीं मचती। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज 11 सितंबर को हम भारत में दो महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को याद करते हैं। आचार्य विनोबा भावे की जयंती और स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिया गया उल्लेखनीय संबोधन। इन दोनों महापुरुषों से पूरी मानवजाति को बहुत कुछ सीखने को मिलता है।’’

प्रमुख खबरें

NSA Ajit Doval ने Beijing में Wang Yi से की सीमा वार्ता, LAC पर शांति पर जोर

BPSC Candidates पर लाठीचार्ज की विपक्ष ने की निंदा, Tejashwi ने सरकार को घेरा

Ayodhya Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में गलत BNS धाराएं लगीं: कोर्ट में वकील का दावा

UP Cabinet ने MBBS और BDS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25,000 रुपये किया