अकाली दल के 99वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले, भाजपा गर्व महसूस करती है कि हमारा गठजोड़ आपसे है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल को उसके 99वें स्थापना दिवस पर शनिवार को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी समाज की सेवा करने में हमेशा अग्रणी रही है। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सबसे पुराने सहयोगियों में शामिल शिअद की स्थापना 1920 में हुई थी।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं पंजाब में हमारी सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल को उनके 99वें स्थापना दिवस की बधाई देता हूं। भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टियों में से एक, शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा लोगों की सेवा की है और उनके सभी मुद्दों को बेबाकी से उठाया है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आज, भाजपा अपने आप में गर्व महसूस करती है कि हमारा शिरोमणि अकाली दल के साथ गठजोड़ है और हमारा यह गठजोड़ केवल सियासी ही नहीं बल्कि एक अपनत्व का रिश्ता है। ’’

प्रमुख खबरें

Iran की नई चाल से आएगा बड़ा Oil Crisis? Strait of Hormuz पर लगेगा टोल, दुनिया में बढ़ेगी टेंशन

Uttam Nagar में खून की होली की धमकी पर Delhi High Court सख्त, Eid तक शांति बनाए रखने का निर्देश

Ladakh Border पर तनाव के बीच India का बड़ा दांव, Vikram Doraiswami चीन में नए राजदूत नियुक्त

Baba Siddique हत्याकांड में पत्नी की अर्जी खारिज, Supreme Court बोला- आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत कहां हैं?