अंतरिक्ष में भारत की सफल यात्रा जारी, Aditya L1 की लॉन्चिंग पर बोले पीएम मोदी- हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयास जारी रहेंगे

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2023

भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को सूर्य का अध्ययन करने के लिए समर्पित अपना सोलर मिशन आदित्य-एल 1 सफलतापूर्वक लॉन्च किया। प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार सुबह 11:50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हुआ। प्रक्षेपण के लगभग एक घंटे बाद अंतरिक्ष यान रॉकेट के चौथे चरण से अलग हो गया, जिससे यह ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान के सबसे लंबे मिशनों में से एक बन गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Aditya L1 Launch Live: सूरज से नजरें मिलाने रवाना हुआ आदित्य L1, रोज 1,440 फोटो भेजेगा

आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान को एक अण्डाकार कक्षा में स्थापित किया गया है। जिसका उद्देश्य पीएसएलवी द्वारा बहुत सटीक है। मैं पीएसएलवी को इस तरह के अलग काम के लिए बधाई देना चाहता हूं।  

प्रमुख खबरें

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा हुए बाहर, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Arabian Sea में Pakistan का Missile Test, स्वदेशी ताकत से भारत को दे रहा है सीधी चुनौती?

Bengal में घुसपैठ पर CM Himanta का बड़ा हमला, बोले- TMC की वजह से Border सुरक्षित नहीं है

बाइक बंद होने से परेशान? ये छोटे टिप्स देंगे बड़ा फायदा