आतंकियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी, PM मोदी बोले, ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपेरशन

By अंकित सिंह | May 31, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत की मज़बूत और सशक्त प्रतिक्रिया को रेखांकित करते हुए घोषणा की। भोपाल में बोलते हुए पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत का सबसे बड़ा और निर्णायक हमला बताया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों और उनकी बस्तियों पर भारत का सबसे बड़ा हमला है। यह देश की ताकत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल भारत के सैन्य संकल्प का प्रतीक है, बल्कि इसकी बढ़ती महिला शक्ति का भी प्रतीक है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपेरशन है।  जहां पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया। सैंकड़ों किमी अंदर घुसकर मिट्टी में मिला दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया ही कि आतंकवादियों के जरिए छद्म युद्ध नहीं चलेगा, अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा, उसको भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: बड़े मियां दिल्ली से और छोटे मियां हैदराबाद से... राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी पर जी किशन रेड्डी का निशाना

मोदी ने कहा कि अब भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है, 140 करोड़ देशवासियों की बुलंद आवाज कह रही है कि अगर तुम गोली चलाओगे, तो मानकर चलो कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी नारीशक्ति के सामर्थ्य का भी प्रतीक बना है। हम सभी जानते हैं कि BSF का इस ऑपरेशन में कितना बड़ा रोल रहा है। जम्मू से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात की सीमा तक बड़ी संख्या में BSF की हमारी बेटियां मोर्चा संभाल रही थी। उन्होंने सीमापार से होने वाली फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लेकर दुश्मनों की पोस्टों को ध्वस्त करने तक BSF की बेटियों ने अद्भुत शौर्य दिखाया है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज