पीएम मोदी बोले- देश की जनता को बीजेपी से उम्मीद, 21वीं सदी भारत के लिए महत्वपूर्ण

By अंकित सिंह | May 20, 2022

राजस्थान के जयपुर में आज भाजपा पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक की शुरूआत हुई। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनसंघ से लेकर हमारी जो यात्रा शुरु हुई और भाजपा के रूप में फली-फूली, पार्टी के इस स्वरूप को, उसके विस्तार को देखते हैं, तो गर्व तो होता ही है, लेकिन इसके निर्माण में खुद को खपाने वाली पार्टी की सभी विभूतियों को मैं आज नमन करता हूं। मोदी ने कहा कि मैं जब भी कार्यकर्ताओं से मिलता हूं तो उनसे बहुत कुछ जानने को मिलता है। कार्यकर्ता के द्वारा जो जानकारी प्राप्त होती है वो बेहद सटीक जानकारी होती है। 

अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है। ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति, जनता का एक विशेष स्नेह है। देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, बहुत उम्मीद से देख रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता की ये आशा-आकांक्षा हमारा दायित्व बहुत बढ़ा देती है। आजादी के इस अमृत काम में देश अपने लिए अगले 25 वर्षों के लक्ष्य तय कर रहा है। भाजपा के लिए ये समय है, अगले 25 वर्षों के लक्ष्यों को तय करने का, उनके लिए निरंतर काम करने का। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारा दर्शन है पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय। वहीं हमारा चिंतन है डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सांस्कृतिक राष्ट्रनीति। हमारा मंत्र है ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास'।

इसे भी पढ़ें: अश्विनी वैष्णव ने किया 5G कॉल का सफल परीक्षण, बोले- रेल मंत्रालय हाइपरलूप पहल का करेगा पूरा समर्थन

2014 के बाद बदली स्थिति

मोदी ने आगे कहा कि हमारे देश में एक लंबा कालखंड ऐसा रहा जब लोगों की सोच ऐसी हो गई थी कि बस किसी तरह समय निकल जाए। न सरकार से उनको अपेक्षा थी और न ही सरकार उनके प्रति अपनी कोई जवाबदेही समझती थी। उन्होंने दावा किया कि 2014 के बाद भाजपा देश को इस सोच से बाहर निकालकर लाई है। उन्होंने कहा कि मैं देश के उज्ज्वल भविष्य को भली भांति देख रहा हूं। जब मैं आत्मविश्वास से भरे हुए देश के युवाओं को देखता हूं, कुछ कर गुजरने के हौसले के साथ आगे बढ़ती हुई बहन-बेटियों को देखता हूं तो मेरा आत्मविश्वास भी कई गुना बढ़ जाता है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आजादी के इस अमृत काल में देश बड़े लक्ष्यों पर काम कर रहा है, तब हमें कुछ बातें और भी याद रखनी जरूरी है। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमें चैन से बैठने का कोई हक नहीं है, कोई अधिकार नहीं है।

इसे भी पढ़ें: '50 साल का नाता निभाकर नए घर में आया', सुनील जाखड़ बोले- कांग्रेस में चापलूसों और चुगलखोरों की चलती है

पदाधिकारियों को मंत्र

पार्टी पदाधिकारियों को मोदी ने कहा कि हमें आराम ही तो नहीं करना है। आज भी हम अधीर हैं, बेचैन हैं, आतुर हैं क्योंकि हमारा मूल लक्ष्य, भारत को उस उंचाई पर पहुंचाना है जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर-मिटने वालों ने देखा था। उन्होंने कहा कि इस महीने केंद्र की भाजपा सरकार के, एनडीए सरकार के 8 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ये 8 वर्ष संकल्प के रहे हैं, सिद्धियों के रहे हैं। ये 8 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। ये 8 वर्ष  देश के छोटे किसानों, श्रमिकों, मध्यम वर्ग की अपेक्षाओं को पूरा करने वाले रहे हैं। ये 8 वर्ष देश के संतुलित विकास, सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा के लिए रहे हैं। ये 8 वर्ष देश की माताओं-बहनों-बेटियों के सशक्तिकरण, उनकी गरिमा बढ़ाने के प्रयासों के नाम रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जदयू नेता आरसीपी सिंह ने नेहरू पर किया तीखा प्रहार, मोदी की जमकर तारीफ की

नड्डा का बयान

वहीं इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोविड के संक्रमण काल में जब सभी राजनीतिक दल लॉकडाउन हो गए, आइसोलेशन में चले गए। नेता भी जब ट्विटर पर दिखे, ऐसे वक्त पर आपने हमें सेवा ही संगठन का मंत्र दिया। सेवा ही संगठन के मंत्र से प्रेरित होकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता आपके बताए मार्ग पर चला। उन्होंने कहा कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक के उद्घाटन सत्र में हम सबका मार्गदर्शन करने वाले हैं। मैं अपनी ओर से और आपकी ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं। संगठन को जब-जब आवश्यकता पड़ी है, प्रधानमंत्री जी का हमें हमेशा उनका नेतृत्व मिला, मार्गदर्शन मिला।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा