'तुष्टिकरण के दलदल में पूरी तरह धंस चुका है इंडी गठबंधन', PM Modi बोले, सपा-कांग्रेस दो दुकान, झूठ और तुष्टिकरण का सामान बेचते हैं

By अंकित सिंह | May 16, 2024

लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। लालगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं पहली बार देख रहा हूं कि भारत के लोकतंत्र के महापर्व की खबरें दुनिया के अखबारों में पहले पन्ने पर हैं। ये इसका प्रमाण है भारत की पहचान दुनिया के लिए कितनी अहमियत रखती है, दुनिया देख रही है कि जनता का आशीर्वाद बीजेपी-एनडीए के साथ है और हमारे सभी मित्रों पर है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण CAA कानून है। 

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी CAA लेकर आया है, जिस दिन मोदी जाएगा, ये CAA भी जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता जान गई है कि आप लोगों ने वोट बैंक की राजनीति करके, हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर सेक्युलरिज्म का ऐसा चोला पहन लिया था कि आपकी सच्चाई बाहर नहीं आ रही थी, लेकिन मोदी ने आपकी सच्चाई उजागर कर दी है। आपने देश को 7 दशक तक साम्प्रदायिकता की आग में जूझने के लिए मजबूर कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir | लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, 4 आतंकवादी ढेर

उन्होंने कहा कि मोदी ने कश्मीर में शांति की गारंटी दी थी। मोदी ने 370 की दीवार गिराई। पहले चुनाव आते थे तो हड़तालें होती थीं, आतंकी धमकी देते थे, लेकिन इस बार श्रीनगर में पिछले अनेक चुनावों के रिकॉर्ड टूट गए। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस, दल दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है। ये झूठ का सामान बेचते हैं, ये तुष्टिकरण का, परिवारवाद का और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन तुष्टिकरण के दलदल में पूरी तरह धंस चुकी है। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता राम मंदिर को लेकर आए दिन घटिया बातें कर रहे हैं। कांग्रेस के शहजादे ने तो राम मंदिर को गालियां देने का मिशन ही चला रखा है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway Bus Fire | कश्मीरी गेट से महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, महिला समेत 9 यात्रियों की जलकर मौत

एशियाई खेलों में भारतीय Table Tennis जोड़ियों का दबदबा, श्रीजा और यशस्विनी प्री-क्वार्टर फाइनल में

UNSC Reforms | जी-4 देशों का संयुक्त बयान जारी: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधारों में देरी पर जताई गहरी चिंता

Indian tennis player Parikshit Somani पर डोपिंग के चलते लगा चार साल का बैन