'विरासत को आगे बढ़ाएं और अतीत से सीखें', PM Modi बोले- देश गुलामी की मानसिकता से मुक्ति की ओर बढ़ रहा

By अंकित सिंह | Aug 12, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के सागर में हैं। इस साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने रोड और रेल सेक्टर में राज्य को कई महत्वपूर्ण सौगात दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने संत रविदास स्मारक का भूमि पूजन भी किया है। माना जा रहा है कि इससे भाजपा आगामी चुनाव में पिछड़ों को साधने की कोशिश करेगी। इन सब के बीच अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर कहा कि आज भारत लगातार तरक्की की ओर बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में भी विकास तेज गति से हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: 'राहुल गांधी का नुस्खा गलत', Himanta Biswa Sarma बोले- मणिपुर का समाधान गोलियों से नहीं, दिलों से निकलना चाहिए

मोदी ने कहा कि देश पर जब मुगलों का शासन था तो समाज अस्थिरता, उत्पीड़न और अत्याचार से जूझ रहा था। उस समय भी रविदास जी समाज को जागृत कर रहे थे। वो उसकी बुराईयों से लड़ना सीखा रहे थे। उन्होंने कहा कि समरसता की भावना से ओत-प्रोत 20 हजार से ज्यादा गांवों की, 300 से ज्यादा नदियों की मिट्टी आज इस स्मारक का हिस्सा बनी है। उन्होंने कहा कि आज यहां कोटा-बिना सेक्शन पर रेल मार्ग के दोहरीकरण का भी लोकार्पण हुआ है। नेशनल हाईवे पर दो महत्वपूर्ण मार्गों का शिलान्यास भी किया गया है। विकास के ये काम सागर और आस पास के लोगों को बेहतर सुविधाएं देंगी। इसके लिए यहां के सभी भाई-बहनों को बधाई देता हूं।  

प्रमुख खबरें

CJP Bengaluru protest updates: सत्ता PM की होगी, पर सड़कें हमारी हैं...मंच पर ध्रुव राठी, माइक पर दिपके का हुंकार

Rahul Gandhi के Protest में Delhi Police कॉन्स्टेबल पर हमला, वर्दी फाड़ी और दांत से काटा

Election Commission के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन हताशा का नतीजा: भागीरथ चौधरी

UN महासभा में Raghu Puri ने Pakistan को घेरा, आतंकियों को पनाह देने पर लगाई फटकार