'कांग्रेस और JDS दोनों से सावधान रहने की जरूरत', PM Modi बोले- कर्नाटक को हमें विकसित भारत की ड्राइविंग फोर्स बनाना है

By अंकित सिंह | May 02, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा लगातार मेहनत कर रही है। पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में हैं। आज एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक दौरे पर है। मोदी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। मोदी ने कहा कि आजादी के 'अमृतकाल' में कनार्टक का ये पहला चुनाव है। ये चुनाव कर्नाटक को नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है। ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले 25 वर्षों में कर्नाटक विकास की किस उंचाई पर होगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को हमें विकसित भारत की ड्राइविंग फोर्स बनाना है, ग्रोथ इंजन बनाना है। इसलिए भाजपा सरकार दोबारा बनाना है, डबल इंजन की सरकार को लाना है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस कर्नाटक में हार रही है, हताशा में उसके नेता प्रधानमंत्री के खिलाफ उगल रहे हैं ‘जहर’ : नड्डा

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस के कुशासन का प्रमाण है-अपर भद्रा इरिगेशन प्रोजेक्ट। इनको किसानों की चिंता नहीं थी इसलिए इस प्रोजेक्ट को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का संकल्प लिया है। इसके लिए साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस कभी भाजपा के विकास कार्यों का मुकाबला कर ही नहीं सकती। कांग्रेस ने 2014 से पहले के 10 वर्षों में जितने मेडिकल कॉलेज बनाए, भाजपा सरकार ने उससे दोगुने मेडिकल कॉलेज सिर्फ 9 वर्षों में बना डाले। उन्होंने कहा कि भाजपा ने योजनाओं का सुरक्षा घेरा तैयार किया है- पहला सुरक्षा घेरा- पक्के घर, मुफ्त गैस कनेक्शन, हर घर जल का है। दूसरा सुरक्षा घेरा- गरीबों को मुफ्त राशन, भुखमरी से बचाव और पोषण का है। तीसरा सुरक्षा घेरा- आरोग्य का है, मुफ्त इलाज और टीकाकरण का है। चौथा सुरक्षा घेरा- जनधन योजना और मुद्रा योजना के तहत दी गई लाखों करोड़ रुपये की मदद का है। पांचवा सुरक्षा घेरा- संकट के समय मदद का है, जीवन ज्योति योजना, अटल पेशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना जैसे कवच का है। छठा सुरक्षा घेरा- बेहतर कानून व्यवस्था का है। सातवां सुरक्षा घेरा- हर समाज के हक को सुरिक्षत करने का है।

प्रमुख खबरें

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है