Budget 2022 पीएम मोदी बोले- बजट का जोर गरीब कल्याण पर, रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं

By अंकित सिंह | Feb 01, 2022

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वर्ष 2022-23 के लिए सरकार का बजट पेश किया। मोदी सरकार का यह दसवां बजट था। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया अभी दी है। नरेंद्र मोदी ने बजट को 100 साल के विश्वास का बजट बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सब बजट में गरीब का कल्याण अहम पहलू है। उन्होंने दावा किया कि इस बजट से रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये बजट 100 साल की भयंकर आपदा के बीच, विकास का नया विश्वास लेकर आया है। ये बजट, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सामान्य मानवी के लिए, अनेक नए अवसर बनाएगा।  प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बजट अधिक बुनियादी ढांचा, अधिक निवेश, अधिक विकास और और अधिक नौकरियों की नई संभावनाओं से भरा हुआ है। इससे ग्रीन जॉब्स का भी क्षेत्र और खुलेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट, ऐसे क्षेत्रों के लिए पहली बार देश में पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है। ये योजना पहाड़ों पर ट्रांसपोर्टेशन की आधुनिक व्यवस्था का निर्माण करेगी। यह हमारी सीमाओं पर बसे गांवों को और जीवंत बनाएगा। उन्होंने काह कि यह बजट वर्तमान मुद्दों को हल करता है और हमारे युवाओं के लिए एक मजबूत भविष्य का आश्वासन देता है। जिस तरह से हमारे बजट को स्वीकृति मिली है, उसने भारत के लोगों की सेवा करने के लिए हमारी आत्माओं को सशक्त बनाया है।

प्रमुख खबरें

Iran-US Ceasefire | बड़ी कूटनीतिक जीत? अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्ते का संघर्ष विराम, Donald Trump ने रोकी बमबारी

Kerala Assembly Elections 2026 | केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, 2.71 करोड़ मतदाता करेंगे 883 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

भाजपा लाख बेईमानी और साजिश कर ले बंगाल की जनता ममता बनर्जी को जिताएगी: अखिलेश यादव

मोदी नफरत की राजनीति पर फलते-फूलते हैं, बंगाल को अब विकास का मॉडल चाहिए: मल्लिकार्जुन खरगे | Bengal Elections 2026