आखिर PM मोदी ने क्यों कहा, गुजरात ने जो सिखाया वो दिल्ली जाने के बाद मेरे बहुत काम आया

By अंकित सिंह | Oct 11, 2022

अपने तीन दिवस के गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न कार्यक्रमों का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। इन सब के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लगभग 13 सौ करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी सुविधाओं के लोकार्पण और आधारशिला कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गुजरात चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आज गुजरात की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक बहुत बड़ा दिन है। दुनिया की सबसे एडवांस्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी से बेहतर से बेहतर सविधाएं और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर अब अहमदाबाद और गुजरात में और ज्यादा उपलब्ध होंगे। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना, क्या प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं

पीएम मोदी ने आगे कहा कि गुजरात ने जो सिखाया, वो दिल्ली जाने के बाद मेरे बहुत काम आया। स्वास्थ्य के इसी विजन को लेकर हमने केंद्र में भी काम करना शुरू किया। इन 8 वर्षों में हमने देश के अलग-अलग हिस्सों में 22 नए एम्स दिए हैं। इसका लाभ भी गुजरात को हुआ है। उन्होंने कहा कि जब सरकार संवेदनशील होती है तो उसका सबसे बड़ा लाभ समाज के कमजोर तबके को होता है, माताओं-बहनों को होता है। मुझे विश्वास है कि अपने विकास की इस गति को गुजरात और आगे बढ़ाएगा, और ऊंचाई पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि आज जब बात होती है हाइटेक हॉस्पिटल्स की तो गुजरात का नाम सबसे ऊपर रहता है। शिक्षा संस्थाओं की बात हो या एक से बढ़कर एक यूनिवर्सिटी की बात हो, तो गुजरात का आज कोई मुकाबला नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी

Nepal में बाढ़ का कहर, 35 से ज्यादा घर और कई पुल बहे; बचाव के लिए उतारे गए हेलीकॉप्टर

प्रदर्शन भी होगा, आवाजाही भी चलेगी! Delhi Protest Case में Supreme Court के अहम निर्देश

विकसित भारत निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगी Goa सरकार: Vishwajit Rane