सरदार पटेल की फोटो शेयर कर CM चन्नी ने PM मोदी पर कसा तंज, जिसे जान की फिक्र हो, उसे देश में बड़ी जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए

By अनुराग गुप्ता | Jan 08, 2022

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले पर जमकर राजनीति हो रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर के साथ उनका एक कोट साझा कर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल का कोट ट्वीट किया कि जिसे कर्त्तव्य से ज़्यादा जान की फ़िक्र हो, उसे भारत जैसे देश में बड़ी जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए ! मुख्यमंत्री चन्नी के इस ट्वीट को बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई घटना के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह