पुलवामा हमले पर बोले PM मोदी, सुरक्षा बलों को दी गई है पूर्ण स्वतंत्रता

By अंकित सिंह | Feb 15, 2019

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं, उनके परिवारों के साथ हैं। मोदी ने कहा कि इस हमले की वजह से देश में जितना आक्रोश है, लोगों का खून खौल रहा है, ये मैं समझ रहा हूं और इस समय जो देश की अपेक्षाएं हैं उसके लिए यह सरकार कुछ कर गुजरने में सक्षम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों को पूर्ण स्वतंत्रता दी गई है और हमें अपने सैनिकों के शौर्य पर पूरा भरोसा भी है। 

यह भी पढ़ें: पुलवामा हमला: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पाक से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीना

मोदी ने कहा कि पूरे विश्व में अलग-थलग पड़ चुका हमारा पड़ोसी देश अगर ये समझता है कि जैसे घृणित कृत्य वह कर रहा है और जिस तरह की साजिशें रच रहा है, उससे वह हमारे देश में अस्थिरता पैदा करने में सफल हो जाएगा, तो वो बहुत बड़ी भूल कर रहा है।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल