नए साल पर PM मोदी ने लिखी 'अभी तो सूरज उगा है' कविता, देशवासियों को दिया उत्साह भरा संदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी से प्रभावित साल 2020 की विदाई और नये साल के आगमन पर देशावासियों को शुभकामनाएं दीं और साथ ही एक कविता भी साझा की जिसके माध्यम से उन्होंने अंधेरों और मुश्किलों को पीछे छोड़ कर नये संकल्पों व नयी उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। देशवासियों को समर्पित इस कविता का शीषक है ‘‘अभी तो सूरज उगा है’’। ज्ञात हो कि कोविड-19 महामारी की वजह से पिछले साल लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने अपने प्रिय जनों को खोया तो कई लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: नए साल पर PM मोदी का लाइट हाउस प्रोजेक्ट का तोहफा, कहा- पहले आवास योजनाओं को नहीं मिली अहमियत 

कविता का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट में कहा गया, ‘‘नये साल के पहले दिन की शुरुआत हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित तथा मंत्रमुग्ध व प्रोत्साहित कर देने वाले गीत ‘अभी तो सूरज उगा है’ से करते हैं।’’ इससे पहले, मोदी ने नये वर्ष के आगमन पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा उनके सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को वर्ष 2021 की बधाई। यह साल आपके जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उम्मीद और कल्याण की भावना प्रबल हो।

इसे भी देखें: अभी तो सूरज उगा है कविता के जरिये मोदी ने जगायी नयी आशा

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत