दंगों के आरोपी CM के आवास पर करते दावत, इसलिए शोभा यात्रा, दशहरे के जुलूस पर हमले रुकते नहीं, जालौर में पीएम मोदी का तीखा प्रहार

By अभिनय आकाश | Nov 21, 2023

पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के करौलीमें विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक ही आवाज सुनाई दे रही है. जन जन की है यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार। पीएम मोदी ने कहा कि आपके पास बंगला, गाड़ी, खेत खलिहान हो हर प्रकार की सुख सुविधा हो। कोई कमी न हो जिंदगी में लेकिन जवान बेटा, जवान बेटी शाम को घर न लौटे और उनका डेड बॉडी घर आ जाए तो रुपए किस काम के और वो बंगला खेत खलिहान किस काम की। अगर आपको रक्षा नहीं मिलती है। अगर आपका जीवन सुरक्षित नहीं है तो उन रुपयों का क्या करोगे। इसलिए शांति और सुरक्षा राजस्थान के विकास के लिए बहुत जरूरी है। पीएम मोदी ने पूछा कि क्या कांग्रेस आपको सुरक्षा दे सकती है? राजस्थान महिलाओं की मान मर्यादा के लिए मर मिटने वालों की धरती है। लेकिन जब कानून का भय नहीं रहता तो सबसे ज्यादा नुकसान माता-बहनों को उठाना पड़ता है। यही राजस्थान के हर कोने में हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: बंद करो तुष्टीकरण की दुकान, कमल चुनेगा राजस्थान, पाली में पीएम मोदी ने दिया नया नारा

पीएम ने कहा कि महिला सुरक्षा और महिला कल्याण भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। अपनी बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए आपके इस भाई ने मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। इस रक्षाबंधन पर भी हमने उज्ज्वला के गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी राहत दी थी। अब राजस्थान भाजपा ने और भी सस्ता गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है। यही डबल इंजन सरकार का डबल फायदा है। कांग्रेस के एक विधायक ने यहां के मंत्री के लिए कहा है - भाया रे भाया खूब खाया, एक गांव तो पूरा ही खाया। कांग्रेस में मंत्री, विधायक सब बेलगाम हैं और जनता त्रस्त है। कांग्रेस ने राजस्थान की जनता को लुटेरों, दंगाइयों, अत्याचारियों और अपराधियों के हवाले कर दिया है। इसलिए आज यहां का बच्चा-बच्चा कह रहा है - गहलोत जी कोनी मिले वोट जी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर