PM Modi को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल ‘‘असल’’ मुद्दों पर बहस करनी चाहिए : P. Chidambaram

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर ऐसी बातें कह रहे हैं जो उसमें हैं ही नहीं। चिदंबरम ने साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री को घोषणा पत्र में शामिल असल मुद्दों पर बात करनी चाहिए। चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने किसी भाषण लेखक द्वारा लिखे कांग्रेस के किसी घोषणापत्र की कल्पना कर ली है। चिदंबरम ने ‘संपत्ति के पुनर्वितरण’ के मुद्दे पर विवाद के बीच कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की ‘विरासत कर’ संबंधी टिप्पणियों को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा बार-बार किए जा रहे हमलों के बीच यह बयान दिया। 

चिदंबरम ने कहा, ‘‘कराधान पर कांग्रेस के वादे बिल्कुल स्पष्ट हैं: प्रत्यक्ष करों में पारदर्शिता, समानता, स्पष्टता और निष्पक्ष कर प्रशासन का दौर लाया जाए, पांच साल की अवधि के लिए स्थिर व्यक्तिगत आयकर दरों को बनाए रखा जाए, एमएसएमई (लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम) पर कर का बोझ कम किया जाए।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस, मोदी सरकार के दोहरे ‘उपकर’ राज को खत्म करने का वादा करती है और दुकानदारों एवं खुदरा व्यवसायों को महत्वपूर्ण कर राहत दी जाएगी तथा जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) -2.0 पेश किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: हर युग में अंत में सच ही जीतता है, असत्यमेव पराजयते : Akhilesh Yadav

चिदंबरम ने कहा, ‘‘यह निराशाजनक है कि माननीय प्रधानमंत्री काल्पनिक बातों से लड़ रहे हैं। उन्हें कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल ‘असल’ मुद्दों पर बहस करनी चाहिए।’’ चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को कहा था कि ‘संपत्ति के पुनर्वितरण’ और ‘विरासत कर’ से जुड़े ‘‘मनगढ़ंत’’ विवाद से पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस लोकसभा चुनाव में डरी हुई है और वह झूठ का सहारा ले रही है क्योंकि ‘मोदी की गारंटी’ कोई असर नहीं छोड़ पाई। चिदंबरम ने यह भी कहा था कि पार्टी का यह चुनावी दस्तावेज किसी धर्म विशेष के लिए नहीं बल्कि सभी वर्गों के लिए न्याय का वादा करता है।

प्रमुख खबरें

Balakot Air Strikes के हीरो Abhinandan Varthaman अब FLY91 में हुए शामिल, उड़ाएंगे कमर्शियल प्लेन

Bhagwant Mann का दावा: कृषि कानूनों को वापस लाने की शर्त पर BJP और Akali Dal में समझौता

क्या गृह मंत्री या PMO कोई कार्रवाई करेंगे?, कोलकाता में TMC दफ़्तर पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का BJP पर बड़ा आरोप

Mallikarjun Kharge ने पूछा- Congress ने देश को खाद्य सुरक्षा दी, Modi Govt ने क्या किया