PM Modi का Bengal सरकार पर बड़ा प्रहार, बोले- President Murmu का अपमान देश नहीं भूलेगा

By एकता | Mar 08, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के विकास के लिए 33,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने दिल्ली मेट्रो की पिंक और मजेंटा लाइन के नए हिस्सों का उद्घाटन किया और तीन नए कॉरिडोर की नींव रखी। इस विस्तार से बुराड़ी, यमुना विहार, खजूरी खास और वजीराबाद जैसे इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों का सफर आसान होगा और मेट्रो कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार आएगा।

इसे भी पढ़ें: PM Modi का Delhi को 33,500 करोड़ का तोहफा, नए Metro Corridors से बदलेगी राजधानी की तस्वीर

राष्ट्रपति के अपमान पर नाराजगी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू संथाल आदिवासी परंपरा के एक पवित्र उत्सव में शामिल होने बंगाल गई थीं, लेकिन राज्य सरकार ने उस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का बहिष्कार किया। उन्होंने जोर देकर कहा, 'पश्चिम बंगाल की जनता और देश का आदिवासी समाज इस अपमान के लिए टीएमसी को कभी माफ नहीं करेगा। एक नारी और देश के सर्वोच्च पद पर बैठी हस्ती के साथ ऐसा व्यवहार बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।'

इसे भी पढ़ें: Bihar News: नीतीश कुमार की सियासी विरासत अब बेटे Nishant के हाथ, JDU में हुई Grand Entry

नारी शक्ति और आदिवासी गौरव का सम्मान

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और उसकी पवित्रता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश की नारी शक्ति और आदिवासी समुदाय इस घटना से बेहद निराश है। उनके अनुसार, जिस तरह से बंगाल सरकार ने संथाल संस्कृति के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के प्रति लापरवाही दिखाई, वह देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!