बीजेपी नेता का दावा! केवल 2 घंटे सोते हैं PM मोदी, 24 घंटे जागने का कर रहे प्रयोग

By निधि अविनाश | Mar 21, 2022

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि, पीएम मोदी रोजाना केवल 2 घंटे सोते हैं और 22 घंटे काम करते हैं। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी एक प्रयोग कर रहे हैं, ताकि उन्हें सोना की जरूरत न पड़े और वह देश के लिए 24 घंटे काम कर सकें। यह दावा चंद्रकांत पाटिल ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही है। पाटिन ने कहा कि, पीएम मोदी अपनी नींद रोकने की कोशिश कर रहे हैं जिससे वह 24 24 घंटे जागकर देश के लिए काम कर सकें।

उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी एक भी मिनट बर्बाद होने नहीं देना चाहते हैं, पीएम जी बहुत ही कुशलता के साथ देश के लिए काम करते हैं और किसी भी पार्ची में होने वाली घटनाओं कीा पूरा विवरण करते हैं। सभा को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा कि, पीएम मोदी केवल 2 घंटे सोते हैं और रोजाना 22 घंटे काम करते हैं। पाटिल ने यह भी दावा किया है कि, पीएम मोदी हर मिनट देश के लिए काम करते हैं। आपको बता दें कि, 2019 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का एक गैर-राजनीतिक इंटरव्यू दिया था जिसमें पीएम मोदी ने खुद कहा था कि, वह 4 घंटे सोते हैं। 

प्रमुख खबरें

सीक्रेट वेडिंग पर Jennifer Winget ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों छिपाकर रखी थी शादी

BPSC को पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष के 218 पदों पर नहीं मिला एक भी आवेदन

IRCTC लाया Assam और Kerala के लिए खास Tour Package, खाने-रहने का खर्च शामिल

IAS पद से इस्तीफा देने वाली Divya Mittal ने किया अपनी सियासी पारी का ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी चुनावी राजनीति