बंटवारे की रेखा खींचने वालों ने करतारपुर साहिब का नहीं किया ख्याल: PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के ऐलनाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर हमले किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि कपूरथला से तरन तारन के पास गोविंदवाल साहिब तक जो नया नेशनल हाईवे बना है, उसको अब गुरु नानक देव जी मार्ग के नाम से जाना जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: चुनावों से पहले हेमामालिनी का दावा, PM मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है

भक्तों को गुरु से नहीं करना चाहिए अलग

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1947 में जो, बंटवारे की रेखा खींचने के लिए जिम्मेदार थे, क्या उनको ये ख्याल नहीं था, कि सिर्फ 4 किलोमीटर के फासले से भक्तों को गुरु से अलग नहीं किया जाना चाहिए? इसके बाद भी, 70 सालों में क्या इस दूरी को मिटाने के प्रयास कांग्रेस की सरकार को नहीं करने चाहिए थे।

इसी के साथ प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की जो अप्रोच हमारे इन पवित्र स्थानों के साथ रही, वही अप्रोच जम्मू कश्मीर के साथ भी रही। 70 साल तक समस्याओं में उलझाते रहे, सार्थक समाधान के लिए ईमानदार कोशिश ही नहीं की।

इसे भी पढ़ें: प्लास्टिक के साथ ही कानफोड़ू शोर और बेकार बहते पानी को भी रोकने की जरूरत

फिर उठा अनुच्छेद 370 का मुद्दा

अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया और आरोप लगाते हुए कहा कि पहले दिल्ली में सोई हुई कांग्रेस सरकार एक के बाद एक करके कश्मीर के हालात बिगाड़ती गई। प्रारंभ के दिनों में पाकिस्तान की मदद से हमारा कुछ हिस्सा छीन लिया गया। उसके कुछ सालों के बाद योजनाबद्ध तरीके से, कश्मीर जिस परंपरा के लिए जाना जाता है, उस सूफी सोच को दफना दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गलत नीति और रणनीति से देश को तबाह करके रख दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 70 साल तक कश्मीर के लोगों को आपने टेम्परेरी साइकोलॉजी के द्वारा परमानेंट की ओर जाने के लिए अलगाववाद की ओर जाने के लिए रास्ता दिखाया था। इसलिए भाइयों मैंने टेम्परेरी खत्म कर दिया है। जब आपने मुझे दोबारा पांच साल के लिए परमानेंट बना दिया तो मैं टेम्परेरी क्यों चलने दूं।

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक