PM मोदी ने चक्रवात ‘निसर्ग’ के मद्देनजर महाराष्ट्र, गुजरात के मुख्यमंत्रियों से की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘निसर्ग’ के मद्देनजर मंगलवार को महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात की तथा उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। चक्रवात के तीन जून की शाम उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों से गुजरने की संभावना है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी ने दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल के. पटेल से भी बात की। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अरब सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र की स्थिति और गहरी हो गई है तथा आगे यह चक्रवाती तूफान में तब्दील होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी तथा दमन दीव, दादरा और नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल के.पटेल से चक्रवात की स्थिति को लेकर बात की।’’ कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर