गुजरात में फिर दिखा PM मोदी का खास अंदाज, लोगों का अभिवादन स्वीकार करने कार से निकले बाहर

By अंकित सिंह | Oct 10, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर थे। गुजरात के जामनगर में उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है। इन सबके बीच गुजरात के जामनगर जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर से खास अंदाज दिखा। दरअसल, जामनगर में प्रधानमंत्री के स्वागत में सड़क के दोनों और काफी संख्या में लोग खड़े थे। उनके अभिवादन को स्वीकार करने के लिए प्रधानमंत्री अपनी कार से बाहर आ गए। उन्होंने लोगों से हाथ मिलाए। इस दौरान नरेंद्र मोदी का एक प्रशंसक उनकी मां के साथ तस्वीर लेकर उनके पास पहुंचा। सबसे पहले तो प्रधानमंत्री ने उसे आशीर्वाद दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने प्रधानमंत्री से उस फोटो पर ऑटोग्राफ मांगे और पीएम ने उसे हंसते हुए स्वीकार किया और अपनी ऑटोग्राफ दी। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने कांग्रेस के लोगों से कहा, बड़ा दिल रखिए और सरदार पटेल के स्मारक पर जाइए

‘शहरी नक्सली’ गुजरात में प्रवेश की फिराक में: मोदी

इससे पहले एक जनसभा में उन्होंने आम आदमी पार्टी पर करारा हमला किया। मोदी ने सोमवार को कहा कि ‘‘शहरी नक्सली’’ अपना चोला बदलकर गुजरात में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह राज्य उन्हें बर्बाद कर देगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि शहरी नक्सली नए रूप में राज्य में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपना चोला बदल लिया है। वह हमारे मासूम और ऊर्जावान युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। पिछले महीने गुजरात दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया था कि ‘‘शहरी नक्सली विकास विरोधी तत्व’’ होते हैं और उन्हें राजनीतिक समर्थन हासिल होता है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार