Independence Day 2023 लाल किले की प्राचीर से मणिपुर हिंसा पर बोले पीएम मोदी, कहा- हिंसा के दौर में मां-बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ हुआ

By रितिका कमठान | Aug 15, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने के बाद देश के नाम संबोधन दिया है। उन्होंने इस संबोधन में मणिपुर हिंसा पर सबसे पहले चर्चा की। उन्होंने कहा कि मणिपुर में बीते दिनों हिंसा का दौर चला, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार शांति की खबरें आ रही हैं। पूरा भारत मणिपुर के लोगों के साथ है। मां बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ हुआ। उन्होंने अपील की कि मणिपुर के लोग शांति के पर्व को आगे बढ़ाए। शांति से ही हर हल निकलता है। केंद्र और राज्य सरकार शांति बनाए रखने के लिए भरपूर प्रयास कर रही और करती रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। इससे पहले, लाल किला पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। लाल किला पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने सलामी गारद का निरीक्षण किया।

इसके बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने उनका स्‍वागत किया। प्रधानमंत्री ने जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया, भारतीय वायु सेना के दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर मार्क-III ध्रुव ने कार्यक्रम स्थल पर पुष्‍प वर्षा की।

प्रमुख खबरें

Pakistan को मिला चीन का फ्लाइंग टैंक, भारत के अपाचे के आगे टिक पाएगा?

जिस वंदे मातरम को गाकर शहीदों ने चूमा था फांसी का फंदा, वोट बैंक के लिए कांग्रेस कर रही उसी का अपमान हुआ! अमित शाह का तीखा हमला

Nayyi Navelli Motion Poster: लाल साड़ी पहने राक्षस का गला घोंटती दिखीं Yami Gautam

Raksha Bandhan 2026 पर Chandra Grahan का साया: Rahu-Moon Yuti से इन 3 राशियों की बढ़ेगी Tension