Haryana के BJP कार्यकर्ताओं से PM Modi ने की बात, बोले- जो पोलिंग बूथ जीतता है वही चुनाव जीतता है

By अंकित सिंह | Sep 26, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो ऐप के जरिए हरियाणा के बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। हरियाणा में विधानसभा के चुनाव होने हैं और भाजपा सत्ता बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इस दौरान मोदी ने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ताओं की पुरानी पीढ़ी हो या नई पीढ़ी, उनकी मेहनत और परिश्रम ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। इतना ही नहीं, उनका हंसमुख स्वभाव, गंभीर से गंभीर मामले को भी बेहद समझदारी से, तर्क और विनोदी लहजे में हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करने की क्षमता...यह हरियाणा से ही सीखा जा सकता है। 

मोदी ने कहा कि आज कल तो आप देख रहे हैं, कांग्रेस के लाउडस्पीकर जो बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, उनका करंट भी कमजोर हो गया है। कोई कह रहा है कि कांग्रेस हर दिन कमजोर होती जा रही है और पिछले 10 साल में कांग्रेस विपक्ष के रूप में भी विफल रही है। कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि उनका ज्यादातर समय गुटबाजी में, लड़ाई करने में, एक दूसरे का हिसाब चुकता करने में खप रहा है। जो पार्टी 10 साल तक जनता के विषयों से अलिप्त रही हो, जो अपने परिवार के लिए जी हो या अपने गुट के लिए जी हो... ऐसे लोग हरियाणा की जनता का विश्वास कभी नहीं जीत सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Bhupendra Hooda के नेतृत्व में कांग्रेस हरियाणा में मजबूत, चुनाव को क्षेत्रीय बनाने के लिए प्रचार से Rahul ने बनाई दूरी

प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि जो हमारे खिलाफ चुनाव के मैदान में हैं, उनका पूरा का पूरा आधार झूठ का है। लगातार झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलो, जहां जाओ झूठ बोलो, बिना सिर पैर की बातें करो और ऐसे ही हवा खराब करते रहो।

प्रमुख खबरें

IGX लाएगा IPO, बाजार नियामक SEBI ने दी सार्वजनिक निर्गम को मंजूरी

Muzaffarpur के Mega Leather Park पहुंचीं Shreyasi Singh, परखीं बुनियादी सुविधाएं

गृह मंत्री Salahuddin Ahmed नहीं आएंगे भारत, Manzur Morshed करेंगे BIMSTEC में ढाका की अगुवाई

NBCC बनाएगी Patna के गर्दनीबाग में टेक पार्क, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी