PM मोदी ने ममता से बात कर कोरोना वायरस से लड़ने में सरकार के कदमों की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की और कोविड-19 को फैलने से रोकने में राज्य सरकार के कदमों की तारीफ की। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने बातचीत के दौरान राज्य में मौजूदा हालात का जायजा भी लिया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान नागरिकों की मदद के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की प्रशंसा की। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं की बातचीत करीब दस मिनट चली। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ममता बनर्जी से बात की और राज्य की स्थिति की जानकारी ली।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व

Rahul Gandhi ने PM Modi पर लगाया देश के हित बेचने का आरोप, Adani केस का दिया हवाला