PM मोदी ने Iran के नए राष्ट्रपति से की बात, West Asia में शांति और स्थिरता पर दिया जोर

By अंकित सिंह | Mar 21, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन को ईद और नवरोज़ की शुभकामनाएं भेजीं। मोदी ने लिखा कि उन्होंने और मसूद दोनों ने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाए। मोदी ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से बात की और ईद और नवरोज़ की शुभकामनाएं दीं। हमने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाए। क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं।

इसे भी पढ़ें: ईरान पर हमले को 21 दिन, Modi सरकार चुप क्यों? जयराम रमेश ने दागे कई तीखे सवाल

कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युद्धविराम कराने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) और इजराइल के प्रधानमंत्री (बेंजामिन नेतन्याहू) के साथ अपनी बहुचर्चित मित्रता का भी इस्तेमाल नहीं किया। रमेश ने कहा कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हवाई हमले शुरू हुए आज ठीक 21 दिन यानी तीन सप्ताह हो चुके हैं और प्रधानमंत्री को अपने बहुचर्चित इजराइल दौरे से लौटे भी 23 दिन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्या मोदी सरकार ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए उस भीषण हवाई हमले की निंदा या आलोचना की या खेद व्यक्त किया है, जिसके कारण अब भारत सहित पूरी दुनिया में गंभीर आर्थिक अस्थिरता पैदा हो गई है? जवाब है-नहीं।

प्रमुख खबरें

Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी

Katarniaghat में बह रहे 5 Elephants को वन और सिंचाई विभाग ने बचाया

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज