PM मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री से की फोन पर बात, रणनीतिक संबंधों की संभावनाओं पर चर्चा की

By अभिनय आकाश | Aug 16, 2021

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति पर बधाई देने के लिए आज अपने इजरायली समकक्ष नफ्ताली बेनेट को फोन किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों की समीक्षा की और रणनीतिक साझेदारी की क्षमता पर सहमति व्यक्त की। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि नेताओं ने हाल के वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत कृषि, जल, रक्षा और सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में इजरायल के साथ अपने मजबूत सहयोग को बहुत महत्व देता है। दोनों नेताओं ने विशेष रूप से उच्च-प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तारित करने की क्षमता पर सहमति व्यक्त की।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश