यूक्रेन-रूस जंग के बीच PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों समेत यूरोपीय संघ के नेताओं से की बात, ताजा हालातों पर किया विचार-विमर्श

By अभिनय आकाश | Mar 01, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच जंग के छठे दिन पुतिन की सेना राजधानी कीव के बहुत नजदीक पहुंच चुकी है। रोज की तरफ से क्यों में बमबारी की खबर सामने आ रही है वही कहा जा रहा है कि रूसी सेना अब बस कुछ ही दूरी पर है। यूक्रेन में रूस के हमलों के बीच आज भारत के लिए एक दुख भरी खबर सामने आई। जब खर्कीव में गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोलीबारी में मारे गए छात्र नवीन के परिजनों से फोन पर बात की। वही पीएम मोदी की तरफ से यूक्रेन मसले को लेकर हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई गई जिसमें छात्रों को सुरक्षित वापस लाने को लेकर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत, PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, छात्रों की सुरक्षा और निकासी पर हुई चर्चा

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। इसके साथ ही चार्ल्स मिशेल ने ट्वीट किया, "निर्दोष नागरिकों के खिलाफ अंधाधुंध रूसी हमलों के कारण आज खार्किव में एक भारतीय छात्र की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की।" वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फोन पर बात की। दोनों के बीच टेलिफोनिक वार्ता हुई है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक

The Hague में शरणार्थी नीति विरोधी प्रदर्शन में भड़की हिंसा, पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा

Manipur के Kangpokpi में 6 ग्रामीणों की हिरासत पर हिंसक विरोध, बाद में हुए रिहा

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान