महाकुंभ पर जैसे ही संसद में PM मोदी ने शुरू किया बोलना, विपक्ष ने किया वॉकआउट, अयोध्या के सांसद ने बताई वजह

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज में महाकुंभ पर लोकसभा को संबोधित किया और भव्य आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाकुंभ के दौरान पूरी दुनिया ने भारत की भव्यता देखी। उन्होंने कहा कि मैं प्रयागराज में महाकुंभ की सफलता में योगदान देने वाले देश के करोड़ों लोगों को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं प्रयागराज के महाकुंभ पर बोलने के लिए यहां खड़ा हूं। मैं करोड़ों देशवासियों को बधाई देता हूं जिनकी वजह से महाकुंभ का सफल आयोजन हो सका। महाकुंभ की सफलता में कई लोगों ने योगदान दिया। मैं भारत, यूपी और प्रयागराज के लोगों को धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले वर्ष राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी ने देखा कि कैसे देश अगले 1000 वर्षों के लिए खुद को तैयार कर रहा है। महाकुंभ के दौरान यह विचार और भी मजबूत हुआ। देश के सामूहिक जागरण ने सामूहिक शक्ति को बढ़ाया। इसके बाद उनके इस भाषण को लेकर विपक्ष ने विरोध जताया और सदन से वॉकआउट कर लिया। 

इसे भी पढ़ें: Telangana Reservation Bill के संबंध में होगी CM रेड्डी और PM Modi की मुलाकात, सरकार ने मांगा समय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाकुंभ से अनेक अमृत निकले हैं, एकता का अमृत इसका बहुत पवित्र प्रसाद है। महाकुंभ ऐसा आयोजन रहा जिसमें देश के हर क्षेत्र, कोने से आए लोग एक हो गए। लोग अहम त्यागकर मैं नहीं हम की भावना से प्रयागराज में जुटे... जब अलग-अलग भाषा, बोली बोलने वाले लोग संगम तट पर हर-हर गंगे का उद्घोष करते हैं तो 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की झलक दिखती है। आज पूरे विश्व में जब बिखराव की स्थितियां हैं, उस दौर में एकजुटता का ये विराट प्रदर्शन हमारी ताकत है।  अनेकता में एकता भारत की विशेषता है, ये हम हमेशा कहते आए हैं और इसी के विराट रूप का अनुभव हमने प्रयागराज महाकुंभ में किया है।  हमारा दायित्व है, अनेकता में एकता की इसी विशेषता को हम निरंतर समृद्ध करते रहें। 

प्रमुख खबरें

कर्नाटक की Gruha Lakshmi Scheme में बड़ा बदलाव, 1.24 करोड़ लाभार्थियों का होगा Face Recognition सत्यापन

नेपाल: बाढ़ प्रभावित त्रिशूली-3ए सुरंग में फंसे 42 कर्मचारियों को निकालने के लिए सेना का अभियान तेज

दलीप ट्रॉफी: पूर्वी क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र को 266 रन पर समेटा, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने कुछ देर की कप्तानी

Messi Event Refund: Suvendu Adhikari ने 33 हजार दर्शकों के पैसे लौटाने और 100 नए Indoor Stadium बनाने का किया बड़ा ऐलान