PM Modi की राजकीय यात्रा दोनों देशों के संबंधों के ‘‘नए साहसिक अध्याय’’ की शुरुआत:गार्सेटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2023

वाशिंगटन। भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजकीय यात्रा को इतिहास में भारत-अमेरिका संबंधों के ‘‘नए साहसिक अध्याय’’ की शुरुआत के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दो देशों के बीच रिश्ते से कहीं बढ़कर है, ‘‘यह सच्ची व गहरी दोस्ती है।’’ गार्सेटी (52) ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह यात्रा इतिहास में परिस्थिति बदलने वाली और अमेरिका तथा भारत के संबंधों में एक नए साहसिक अध्याय की शुरुआत के रूप में दर्ज की जाएगी। यह वर्षों तथा दशकों की कड़ी मेहनत का फल है।’’

इसे भी पढ़ें: ‘वैग्नर’ प्रमुख और उनके लड़ाकों पर कोई अभियोग नहीं चलाया जाएगा : रूस

गार्सेटी ने कहा कि इस क्षण को आशावाद के तौर पर परिभाषित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि आने वाले वर्षों में यह आशापूर्ण रवैया कम होगा, हालांकि मुझे लगता है कि इस बात पर गौर करना जरूरी है हमें केवल इस पल के लिए नहीं बल्कि अगले 20-25 वर्षों के लिए योजना बनानी है।’’ उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्षों के लिए भारत और अमेरिका को आज की तुलना में कहीं अधिक तैयारी करनी होगी। भारत में अमेरिका के राजदूत ने कहा कि राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी करीब छह या सात मौकों पर एक साथ आए और ‘‘ पहली मुलाकात से लेकर अंतिम मुलाकात तक उत्साह व गर्मजोशी एक समान रही...’’ प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर थे।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में