UCC पर PM मोदी का बयान, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की 3 घंटे तक बैठक, तैयार करेंगे ड्रॉफ्ट

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की वकालत करने के बाद भारत की शीर्ष मुस्लिम संस्था, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने कल रात एक आपातकालीन बैठक की। बैठक में सदस्यों ने यूसीसी का विरोध करने का निर्णय लिया और इसके कानूनी पहलुओं पर चर्चा की। बोर्ड के सदस्यों ने निर्णय लिया कि मुस्लिम लॉ बोर्ड यूसीसी पर विधि आयोग के सामने अपना पक्ष रखेगा और दस्तावेज भी पेश करेगा।

इसे भी पढ़ें: 'PM Modi ने 10 मिनट में लिया था सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला', राजनाथ सिंह बोले- अगर जरूरत पड़ी तो...

कांग्रेस की सहयोगी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने पीएम मोदी की समान नागरिक संहिता की वकालत पर सवाल उठाया और कहा कि एक समान संहिता सबसे पहले हिंदुओं पर लागू होनी चाहिए। मध्य प्रदेश में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि लोगों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के नाम पर भड़काया जा रहा है। उन्होंने यह भी पूछा कि देश व्यक्तिगत मामलों को नियंत्रित करने वाले दोहरे कानूनों के साथ कैसे काम कर सकता है, और विपक्ष पर यूसीसी मुद्दे का उपयोग मुस्लिम समुदाय को "गुमराह करने और भड़काने" के लिए करने का आरोप लगाया। 

प्रमुख खबरें

Gold और Silver की कीमतों में आएगी भारी तेजी, West Asia Tension और Inflation डेटा पर रहेगी निवेशकों की पैनी नजर

Prayagraj के छात्र से बातचीत का हवाला देकर Rahul Gandhi ने देश के युवाओं की बेबसी पर जताया दुख

Bumrah और Hardik Pandya की चोट पर बोले VVS Laxman, कहा- खिलाड़ी मशीन नहीं, COE और Team India के बीच है शानदार तालमेल

Sawan Somwar 2026: महादेव की कृपा पाने के लिए इस विधि से करें जलाभिषेक, सावन के दूसरे सोमवार के लिए 4 खास मुहूर्त