Israel Strikes Iran | प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल पीएम नेतन्याहू से बातचीत की, शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली पर जोर दिया

By रेनू तिवारी | Jun 13, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया, जिन्होंने उन्हें ईरानी ठिकानों पर इजरायल के हवाई हमलों के बाद उभरती सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन कर पश्चिम एशिया में उभरते हालात की जानकारी दी। मोदी ने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें: Israel strikes Iran Update | फिर से इजराइल ने ईरान के परमाणु और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने दागे ड्रोन

इजराइल ने शुक्रवार की सुबह ईरान पर हमला किया जिसमें शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए और परमाणु और मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिससे पश्चिम एशिया के दो कट्टर विरोधियों के बीच एक व्यापक युद्ध की आशंका बढ़ गई है। यह 1980 के दशक में इराक के साथ युद्ध के बाद ईरान पर सबसे बड़ा हमला था।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: आबकारी घोटाले में कांग्रेस कार्यालय कुर्क हुआ, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक षड्यंत्र

इससे पहले दिन में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत ईरान और इजराइल के बीच हाल के घटनाक्रमों से “बेहद चिंतित” है और उभरती स्थिति पर “करीब से नजर रख रहा है”। भारत ने “दोनों पक्षों से तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम से बचने” का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

चेन्नई की Puzhal Central Jail से भागे दो कैदी दोबारा गिरफ्तार, लापरवाही पर 7 कर्मी सस्पेंड

Lucknow Cafe Owner Death Case में मॉडल Shradha Dubey समेत 3 आरोपी 10 दिन की जेल भेजे गए

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय