'आस्था दिखाएं, गुस्सा नहीं', कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया सख्त संदेश, प्राण प्रतिष्ठा के दिन रहे सचेत

By अंकित सिंह | Jan 09, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में अपने मंत्रियों को सख्त संदेश दिया है। सूत्रों के मुताबिक के प्रधानमंत्री ने राम मंदिर को लेकर पार्टी नेताओं और मंत्रियों से संयमित रहने को कहा है। साथ ही साथ उन्हें फालतू बयानबाजी ना देने की बात कही है। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि 22 जनवरी को आपको सचेत रहना है। आपको आस्था दिखाना है ना कि गुस्सा। उन्होंने कहा कि सरकार की मर्यादा को आप लोग बनाए रखें। पीएम नेताओं को बयान बाजी से बचने की नसीहत है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इस बात का ध्यान रखें। 22 जनवरी के बाद लोगों को राम मंदिर का दर्शन कराए। अपने इलाके के लोगों को राम मंदिर लेकर आए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल की उस टिप्पणी पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर मुसलमानों से 20 से 26 जनवरी के बीच घर पर रहने को कहा था। गिरिराज सिंह ने कहा कि बीजेपी मुसलमानों से नफरत नहीं करती। हम 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र के साथ काम करते हैं। अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी को राम मंदिर के 'अभिषेक' समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है और वह प्रार्थना में भी भाग लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Maldives Controversy के बाद आया MATI को होश, पर्यटन को झटका लगते ही कही ये बात

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि बदरुद्दीन अजमल, औवेसी जैसे लोग समाज में नफरत फैलाते हैं। बीजेपी सभी धर्मों का सम्मान करती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कहा जाता है कि अजमल ने मुसलमानों से 20 से 26 जनवरी के बीच घर पर रहने और उस अवधि में अयोध्या में होने वाले राम मंदिर अभिषेक समारोह के दौरान ट्रेनों में यात्रा करने से बचने के लिए कहा है। AIUDF प्रमुख के हवाले से कहा, 'बीजेपी हमारे धर्म की दुश्मन है।' 

प्रमुख खबरें

महिला T20: Deepti Sharma और निकी प्रसाद की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत जीता

India vs West Indies T20 से पहले Arshdeep Singh चोटिल, Bhuvneshwar Kumar टीम में शामिल

AAIB की सिफारिश: Kedarnath Valley में एकल उड़ान से पहले पायलटों को मिले 50 घंटे का अनुभव

Somnath में मांसाहारी भोजन की बिक्री पर पाबंदी, Gujarat High Court पहुंचे 6 भोजनालय संचालक