रूसी राष्ट्रपति पुतिन से PM मोदी की बात, भारतीयों को सुरक्षित निकालने पर हो सकती है चर्चा

By अभिनय आकाश | Mar 02, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच की जंग सातवें दिन में पहुंच चुकी है। रूस की ओर से यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बमबारी जारी है। रूसी सेना के हमलों से खारकीव थर्रा गया है। वहीं यूक्रेन से भारतीयों छात्रों को वापस लाने का अभियान भी तेज हो गया है। अब तक कि 17 हजार भारतीय यूक्रेन छोड़ चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अगले 24 घंटों में 15 उड़ानें जाएंगी. वहां से लोगों का यहां लाया जाएगा। वहीं इन सब के बीच आज भारत के प्रधानमंत्री की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करेंगे।

इसे भी पढ़ें: ममता बोलीं- केंद्र को समझना चाहिए मानवता राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण है, शांति वार्ता का नेतृत्व करे

गौरतलब है कि इससे पहले भी 24 फरवरी को पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की, हिंसा को तत्काल रोके जाने की अपील की। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूक्रेन संबंधी हालिया घटनाक्रम की जानकारी दी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूक्रेन संबंधी हालिया घटनाक्रम की जानकारी दी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूक्रेन संबंधी हालिया घटनाक्रम की जानकारी दी।  

प्रमुख खबरें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ

Magnus Carlsen बने पिता: बदला जीवन का Perspective, शतरंज प्रतियोगिताओं को लेकर लिया बड़ा निर्णय

England Tour पर विवादों के बीच Pak Batters के बचाव में उतरे Coach Michael Smith

US Open Final में पहुंचीं Aryna Sabalenka, Jessica Pegula को हराकर रचा इतिहास