PM मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है

By अंकित सिंह | Feb 22, 2024

गुजरात के नवसारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है, जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है। उन्होंने कहा कि देश के गरीब को पहली बार ये भरोसा हुआ है कि उसे पक्का घर मिलेगा क्योंकि मोदी की गारंटी है। गरीब को पहली बार ये भरोसा हुआ है कि उसे कभी भूखा नहीं सोना पड़ेगा, उसे दर्द नहीं सहना पड़ेगा क्योंकि मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि जब मैं गुजरात में था तो 5F की बात करता था...इसका मतलब था- फॉर्म, फॉर्म टू फाइबर, फाइबर टू फैक्ट्री, फैक्ट्री टू फैशन, फैशन टू फॉरेन। यानी किसान कपास उगाएगा, कपास फैक्ट्री में जाएगा, फैक्ट्री में बने धागे से परिधान बनेंगे, यही परिधान विदेशों के लिए निर्यात होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ने देश के गरीब, किसान, युवा और महिला सभी को सशक्त करने की गारंटी दी है और ये गारंटी सिर्फ योजनाएं बनाने की नहीं है, बल्कि जो हकदार हैं उन तक योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में और गुजरात में सरकार चलाई, लेकिन कभी आदिवासी क्षेत्रों, समंदर के तट पर बस गांवों की सुध नहीं ली। भाजपा ने गुजरात में उमरग्राम से लेकर अम्बाजी तक... पूरे आदिवासी पट्टे तक मूल सुविधाएं पहुंचाने के लिए अविरत काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि हर देशवासी का जीवन स्तर और सुधरे।  

इसे भी पढ़ें: 'अमूल जैसा कोई नहीं', Gujarat में बोले PM Modi- भारत के डेयरी सेक्टर की असली रीढ़ महिलाशक्ति है

मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने दशकों के शासन में भारत को 11वें नंबर की इकोनॉमी ही बना पाई। भाजपा सरकार ने अपने 10 साल के शासन में ही भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बना दिया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया डिजिटल इंडिया को पहचानती है, ये वही डिजिटल इंडिया है, जिसका कांग्रेस के लोग कभी मजाक उड़ाया करते थे। आज डिजिटल इंडिया ने छोटे शहरों को ट्रांसफॉर्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जितना ध्यान विकास पर दे रही है, उतना ही ध्यान अपनी विरासत पर भी दे रही है। कांग्रेस ने दशकों तक देश के साथ लगातार अन्याय किया है, जबकि आज पूरी दुनिया में समृद्ध भारत की गूंज सुनाई दे रही है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद