Congress के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है TMC, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में PM Modi ने साधा ममता सरकार पर निशाना

By एकता | May 19, 2024

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'पुरुलिया ने मोदी को, भाजपा को असीम स्नेह दिया है। मोदी आज यहां आपसे वोट मांगने नहीं आया, बल्कि मैं आज यहां आप सबसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। मुझे विकसित भारत के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए, मुझे आत्मनिर्भर भारत के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए।'

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'बाबा साहेब अंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन आज इंडी गठबंधन वाले धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। कर्नाटक में इन लोगों ने OBC कोटे का आरक्षण मुसलमानों को दे दिया, TMC इस साजिश में कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस के साथ खड़ी है।'

बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'TMC ये कहकर राजनीति में आई थी कि 'मां, माटी, मानुष' की रक्षा करेगी। आज TMC मां, माटी और मानुष का ही भक्षण कर रही है। बंगाल की महिलाओं का भरोसा TMC से टूट गया है। संदेशखाली में जो पाप हुआ है, उसने पूरे बंगाल की बहनों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। SC-ST परिवार की बहनों को तो TMC के लोग इंसान ही नहीं समझते। अपने शाहजहां को बचाने के लिए TMC के लोग संदेशखाली की बहनों को ही दोषी ठहरा रहे हैं। उनके चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं। जैसी भाषा ये लोग उनके लिए बोल रहे हैं, इसके जवाब में बंगाल की हर बेटी अपने वोट से TMC को तबाह कर देगी।'

इसे भी पढ़ें: Delhi Politics । सड़क पर AAP, भाजपा दफ्तर की ओर किया कूच, Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर लगाया ऑपरेशन झाड़ू चलाने का आरोप

पीएम मोदी ने कहा, 'जिस बंगाल में मां सरस्वती की पूजा होती है, वहां TMC सरकार शिक्षा में भी चोरी करती है। शिक्षकों की भर्ती में हजारों नौजवानों का भविष्य इन्होंने बर्बाद कर दिया। जिन्हें पहले कभी किसी ने पूछा नहीं, मोदी उनकी पूजा करता है। वो सदियों से वंचित रहे हैं, मोदी उन्हें वरीयता देता है। आज गरीब हों, दलित हों, पिछड़े हों, आदिवासी हों... मोदी ने सभी को अपनी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।'

मोदी ने कहा, 'चुनाव में बंगाल के लोगों को डराने-धमकाने, हिंसा कराने वाली TMC सरकार ने इस बार सारी हदें पार कर दी हैं। आज देश और दुनिया में इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन और भारत सेवा श्रम संघ सदाचार के लिए जाने जाते हैं। वे भारत का नाम रोशन करते हैं लेकिन आज बंगाल की मुख्यमंत्री इस्कॉन वालों को, रामकृष्ण मिशन वालों को और भारत सेवा श्रम के सन्यासियों को खुले तौर पर धमका रही हैं... इन मिशनों से जुड़े लाखों अनुयायी आज पूरी दुनिया में रहते हैं और इनका मकसद सिर्फ और सिर्फ लोगों की सेवा करना है। बंगाल की सरकार ने उन पर ऊंगली उठाई... इतनी हिम्मत सिर्फ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए... इसे बंगाल की जनता का जरा भी ख्याल नहीं।'

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर साधा निशाना, जमशेदपुर की जनता को PM Modi ने याद दिलाई अपनी गारंटियां

उन्होंने कहा, 'दुनियाभर में इन मिशनों से जुड़े लाखों अनुयायी रहते हैं, इनका मकसद सिर्फ और सिर्फ लोगों की सेवा करना है। बंगाल की सरकार ने उन पर ऊंगली उठाई, उनका नाम लेकर धमका रही है। इतनी हिम्मत! सिर्फ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए।'

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के