'बीजेपी जो कहती है वह करके दिखाती है', पीएम मोदी का तंज- कांग्रेस खुद को जनता से बड़ा समझती है

By अंकित सिंह | Nov 09, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आज हिमाचल के हमीरपुर पहुंचे हैं जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से तंज कसा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज भाजपा की पहचान सुशासन से है। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। कांग्रेस का मतलब अस्थिरता की गारंटी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सैनिकों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जितना मैं हिमाचल के लोगों को जानता हूं, यहां के लोगों को जानता हूं। ये कह सकता हूं कि इस बार हिमाचल के लोग खुद ही ये चुनाव लड़ रहे हैं, खुद ही इस चुनाव का नेतृत्व कर रहे हैं। और दोबारा जयराम जी की सरकार बनाने का यहां की जनता ने फैसला कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें: जयराम ठाकुर का दावा, अगले 25 साल हिमाचल प्रदेश में सत्ता में बरकरार रहेगी भाजपा

प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि जो क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ माने जाते थे, वहां से कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां बहुत ताकतवर होती थी, सरकार में होती थी या कभी मुख्य विपक्षी दल होती थी। वहां कांग्रेस की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती ही जा रही है। इससे पहले मोदी ने एक और चुनावी सभा में कहा था कि दशकों तक रही कांग्रेस की सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षित देश की महिलाएं और बहन बेटियां थीं, 2014 से पहले के दिन आपने देखें है। आपने मुझे अपना बेटा समझकर आशीर्वाद दिया और मैंने भी ठान लिया की पीढ़ियों से जो आपको समस्या आ रही हैं, उन्हें पूरा करके ही रहूंगा। हम उम्र के आखिरी पड़ाव तक, महिलाओं की हर चुनौती को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर