Prabhasakshi NewsRoom: Modi-Shah ने डाला वोट, गुजरात में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करने पर जोर

By नीरज कुमार दुबे | Dec 05, 2022

गुजरात विधानसभा चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण के लिए जहां मतदान जारी है वहीं लोकसभा की एक और विभिन्न राज्यों की छह विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव कराया जा रहा है। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में वोट डाला और इसी के साथ ही राज्य में मतदान ने गति पकड़ ली है। हम आपको बता दें कि दूसरे चरण में गुजरात के 14 जिलों की 93 सीट पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद शहर के रानीप इलाके में निशान हाई स्कूल में बने मतदान केंद्र पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे वोट डालने पहुंचे। प्रधानमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और फिर वोट डाला। मतदान केंद्र से निकलने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने स्वागत के लिए आई भीड़ को उंगली पर लगी स्याही दिखाई। इस दौरान मीडिया से बातचीत के बाद वह मतदान केंद्र के पास स्थित अपने बड़े भाई सोमा मोदी के घर के लिए रवाना हुए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान किया। माना जा रहा है कि भाजपा गुजरात में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करने पर जोर दे रही है और इसके लिए उसने काफी मेहनत भी की।

इसे भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनावों में इस बार पाटीदार किसके प्रति होंगे वफादार?

गुजरात के अलावा आज सुबह लोकसभा की एक और विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के परिणाम भी 8 दिसंबर को आएंगे। हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुढनी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। यह सीट सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई है। उपचुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारियों ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मैनपुरी में अपनी पत्नी को जिताने के लिए भरसक प्रयास कर रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि मुझे नहीं पता मतदान शुरू होने के साथ से ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह से लगातार शिकायतें आई हैं और यह शिकायतें सिर्फ मैनपुरी लोकसभा सीट से नहीं बल्कि दूसरी सीट से भी आ रही हैं।

प्रमुख खबरें

Ayatollah Khamenei के जनाजे में शामिल होंगे 20 मिलियन लोग, इजरायली खतरे के चलते नए सर्वोच्च नेता नहीं होंगे शामिल, भारत से उच्च स्तरीय दल रवाना

Delhi IGI Airport पर CISF की बड़ी कार्रवाई! 19 लाख रुपये की अघोषित नकदी के साथ तीन चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम