चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद पहली बार सीधे जनता से रूबरू होंगे PM मोदी, पंजाब में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

चंडीगढ़। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14,16 और 17 फरवरी को पंजाब में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके तहत, मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्र को कवर किया जाएगा। भाजपा के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को चुनाव होने जा रहा है। प्रदेश भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा ने बताया कि पंजाब में राजग के प्रचार अभियान को धार देने के लिए प्रधानमंत्री 14,16 और 17 फरवरी को तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz पर बढ़ा तनाव, Iran ने US पर लगाया War Crime का आरोप, दी कड़ी चेतावनी

Boston के समंदर में लहराया तिरंगा, Grand Parade of Sails में INS सुदर्शनी ने दिखाई शान

Vietnam Boat Accident: 15 भारतीयों के शवों की दर्दनाक घर वापसी, Mumbai पहुंचे पार्थिव शरीर

ऋषिकेश-भानियावाला परियोजना: भारी विरोध और प्रदर्शन के बीच सात मोड़ क्षेत्र में पेड़ों की कटाई का काम तेज