क्वाड शिखर बैठक में हिस्सा लेने टोक्यो जाएंगे PM मोदी, जो बाइडेन के साथ भी होगी द्विपक्षीय वार्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को तोक्यो में क्वाड नेताओं के तीसरे शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में क्वाड नेताओं को हिंद-प्रशांत से जुड़े घटनाक्रम, साझा हितों से जुड़े समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्त अरिंदम बागची ने साप्ताहित प्रेस वार्ता में संवाददाताओं को बताया कि इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एवं आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी आस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष के साथ भी द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किशिदा के साथ यह बैठक दोनों नेताओं को मार्च 2022 में 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हुई चर्चा से आगे संवाद को ले जाने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जापान के कारोबारियों के साथ कारोबारी समारोह में हिस्सा लेंगे तथा जापान में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत भी करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 24 मई को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यह बैठक 11 अप्रैल 2022 को डिजिटल माध्यम से हुई दोनों नेताओं की बैठक की कड़ी में होगी।

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं द्वारा भारत-अमेरिका सामरिक गठजोड़ की समीक्षा करने की संभावना है। दोनों नेताओं के बीच साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनक्रम पर भी विचारों का आदान प्रदान होगा। बागची ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, आस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष के साथ भी द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं। आस्ट्रेलिया में 21 मई 2022 को चुनाव हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच भारत-आस्ट्रेलिया समग्र सामरिक गठजोड़ की समीक्षा करने की भी उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा