नेताजी की 125वीं जयंती मनाने के लिए गठित 85-सदस्यीय समिति की अध्यक्षता करेंगे PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2021

नयी दिल्ली। स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वी जयंती मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 85-सदस्यीय एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उच्च स्तरीय समिति 23 जनवरी 2021 से शुरू होकर एक वर्ष तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी। इस समिति में 10 केंद्रीय मंत्री और सात मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्रियों में अमित शाह, राजनाथ सिंह और निर्मला सीतारमण शामिल हैं। 

इनके अलावा केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और देबश्री चौधरी तथा सांसदों में दिलीप घोष, राजू बिष्ट, रूपा गांगुली, सुनील मंडल, जयंत कुमार रॉय, जगन्नाथ सरकार, सौमित्र खान, खगेन मुर्मु और ज्योतिर्मय सिंह महतो को समिति का सदस्य बनाया गया है। ये सभी पश्चिम बंगाल से हैं। अन्य प्रमुख सदस्यों में संगीतकार ए आर रहमान, अभिनेत्री काजोल, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, क्रिक्रेटर सौरव गांगुली और मेदांता समूह के अध्यक्ष रवि कासलीवाल शामिल हैं। संस्कृति मंत्रालय में सचिव राघवेंद्र सिंह समिति के संयोजक होंगे। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में बनी भाजपा सरकार तो यहां भी आएगा लव जिहाद के खिलाफ कानून: नरोत्तम मिश्रा 

मुख्यमंत्रियों में नगालैंड के नेफ्यू रियो, ओडिशा के नवीन पटनायक, त्रिपुरा के बिप्लब देब, मणिपुर के बिरेन सिंह, मिजोरम के जोरामथांगा और मेघालय के कोनार्ड संगमा को समिति का सदस्य बनाया गया है। अन्य दलों से तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय, कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद और अधीर रंजन चौधरी को समिति में शामिल किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि समिति दिल्ली, कोलकाता और नेताजी तथा आजाद हिंद फौज से जुड़े स्थानों के साथ विदेश में कार्यक्रमों का मार्गदर्शन करेगी।

बयान में कहा गया, ‘‘यह समिति दिल्ली, कोलकाता और नेताजी एवं आजाद हिंद फौज से जुड़े अन्य स्थानों, भारत के साथ-साथ विदेशों में भी संचालित होने वाली स्मरणोत्सव गतिविधियों का मार्गदर्शन करेगी।’’ इससे पहले, सरकार ने एक बयान जारी कर कहा था कि अमित शाह इस समिति की अध्यक्षता करेंगे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी का इस समिति की अध्यक्षता करना दर्शाता है कि सरकार ने नेताजी की जयंती को कितना महत्व दिया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में आज अधिसूचना जारी कर दी गई।

प्रमुख खबरें

Bihar CM Samrat Choudhary ने शुरू किया विद्यार्थी सहयोग शिविर, 30 दिनों में होगा शिकायतों का निपटारा

जयशंकर और डोभाल की रूस-चीन यात्रा के कूटनीतिक संदेश को ऐसे समझिए

Haiwaan Trailer : सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भिड़ंत ने बढ़ाया रोमांच

वन्देमातरम् को लेकर संग्राम क्यों? क्या कांग्रेस जिन्ना के मार्ग पर जा रही है?