भारत के कई राज्यों में क्यों कम हुआ टीकाकरण? अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी करेंगे समीक्षा बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समूह-20 और कांफ्रेंस आफ पार्टीज (सीओपी-26) के वैश्विक नेताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौटते ही तीन नवंबर को कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान में पीछे छूट रहे विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में रविवार को यह जानकारी दी। इस कार्यक्रम में संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे। पीएमओ ने कहा, ‘‘जी-20 और सीओपी-26शिखर सम्मेलनों में शामिल होने के बाद भारत लौटते ही प्रधानमंत्री तीन नवंबर को टीकाकरण की कम दर वाले जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: समाजवादी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया, अनशन पर बैठे

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के आमंत्रण पर वह एक से दो नवंबर तक ब्रिटेन मेंग्लासगो की यात्रा करेंगे, जहां वह 26वें सीओपी-26 में विश्व नेताओं की शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें